March 2025

Holi 2025: होली पर चंद्र ग्रहण का साया


मुख्य बातें

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है।

चंद्र ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ नियमों का पालन करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के समय भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करना चाहिए।


Holi Chandra Grahan 2025: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की रात को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन पूरे देशभर में हर्षोउल्लास के साथ रंग खेला जाता है। होली के दिन लोग  गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं। साल 2025 की होली की तिथि काफी खास हो गई है। क्योंकि होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Kab Hai ) लगने वाला है।

भारत में ग्रहण का काफी धार्मिक महत्व है। पृथ्वी और चंद्रमा के बीच सूर्य के उपस्थित होने की वजह से चंद्र ग्रहण लगता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा पर ही लगता है। इस बार चंद्र ग्रहण होली के दिन सुबह में ही लग जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के समय शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है।

अब ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि होली पर (Holi par Chandra Grahan) रंग और गुलाल कैसे खेला जाएगा। आइए जानते हैं हमारे आज के इस विशेष आर्टिकल में होली के दिन लग रहे साल के पहले चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव (Chandra Grahan ka Asar) होगा, भारत में चंद्र ग्रहण एवं सूतक का समय और इस दौरान किन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा आपके जीवन पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है।


होली और चंद्र ग्रहण 2025

इस साल होली का त्यौहार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि होली हर फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस बार पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा और पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगी। होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। वहीं होली के दिन 14 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो कि सुबह 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। हालांकि भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए न तो इसका कोई सूतक काल मान्य होगा और ना ही कोई दुष्प्रभाव। होली पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं होने की वजह से 14 मार्च को होली पूरे रंग-गुलाल के साथ मनाई जाएगी।


Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान करें शुभ कार्य


कहां दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली, पुर्तगाल समेत आदि देशों में दिखाई देगा।


चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

 चंद्र ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श करना, पूजा-पाठ और मंदिर में प्रवेश करना वर्जित माना जाता है। मंदिर के कपाट को बंद कर देना चाहिए।

 हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण के समय को अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।

 चंद्र ग्रहण के समय रसोई से जुड़ा कोई भी काम नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय खाना बनाने और खाने दोनों की ही मनाही होती है। खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए।

 चंद्र ग्रहण के समय जरूरत न हो तो घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें, विशेष रूप से गर्भवती महिलाएं। इससे गर्भस्थ शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

 चंद्र ग्रहण के समय गलती से भी सोना नहीं चाहिए। कहते हैं इस दौरान सोने से आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान सुई या लोहे से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए और न ही इस समय कुछ भी काटना और छीलना चाहिए। 


Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम


चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?

• चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा के मंत्रों, विष्णु मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना काफी फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

 चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद स्नान जरूर करें और घर में गंगाजल का छिड़काव कर घर को शुद्ध करना चाहिए।

• चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्ति और बच्चे को जरूरत पड़ने पर भोजन कर सकते हैं।

• चंद्र ग्रहण से पहले खाने-पीने की हर चीजें में तुलसी का पत्ता रखने से वे दूषित नहीं  और ग्रहण खत्म होने के बाद उसे निकाल दे।

• चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना अत्यधिक पुण्यदायी होता है। 

भारत में, इस बार चंद्र ग्रहण का असर होली के त्यौहार पर नहीं पड़ेगा। इसी उम्मीद के साथ कि आपको हमारी यह खास जानकारी जरूर पसंद आई होगी, हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे अपने सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी जरूर शेयर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)






Tags: Holi, Holi 2025, Holi festival, Chandra Grahan, Chandra Grahan 2025, Lunar Eclipse 2025, Grahan 2025, vastu tips, vastu upay in hindi, चंद्र ग्रहण, होली, चंद्र ग्रहण 2025, होली 2025 

















99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."