Fourth Mangla Gauri Vrat 2024: मंगला गौरी व्रत पर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करते वक्त इन मंत्रों का जाप करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

Mangla Gauri Vrat 2024 Mantras: सावन के मंगला गौरी व्रत पर सौभाग्य प्राप्ति के लिए जरूर करें इन मंत्रो का जाप

Mangla Gauri Vrat 2024: मंगला गौरी व्रत से मनचाहे वर की प्राप्ति


मुख्य बातें

सावन में मंगला गौरी व्रत किया जाता है।

माता पार्वती की पूजा करने का विधान है।

इस दिन महिलाएं व्रत करती हैं।

इस व्रत के प्रभाव से संतान सुख की प्राप्ति होती है।


Third Mangla Gauri Vrat 2024 Mantras: सावन माह के हर मंगलवार में मां पार्वती को समर्पित मंगला गौरी का रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। इस व्रत को विवाहित स्त्रियां और अविवाहित लड़कियां करती हैं।

मंगला गौरी व्रत (Mangla Gauri Vrat) रखने से अविवाहित लड़कियों की शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। वहीं विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है और पति को दीर्घायु का आशिर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही माता गौरी की कृपा से संतान प्राप्ति में भी सफलता मिलती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगला गौरी व्रत बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। आज के इस खास मंगला गौरी व्रत आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी मंत्रों के बारे में बताने जा रहे है जिनके जाप करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइये जानते है विस्तार से -


मंगला गौरी व्रत मंत्र (Mangla Gauri Vrat Mantra)


1. अखंड सौभाग्य के लिए मंत्र:

मंगला गौरी व्रत के दिन अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए, इस मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

"ॐ गौरी शंकरार्द्धांगी देवी हिमालय रानि।जय जय जय मंगला गौरी पतिव्रता भवानी।।"

 

2. प्रेम विवाह के लिए मंत्र:

अगर आप अपने प्रेमी से विवाह करने के इच्छुक है तो मंगला गौरी व्रत के दिन विधिवत रूप से इस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव और माता पार्वती से इच्छापूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

"हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।"

 

3. मंगलदोष से छुटकारा पाने के लिए मंत्र:

यदि आपकी कुंडली में मंगलदोष है, तो इस मंत्र का जाप करने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष भी दूर होता है। साथ ही व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

"ॐ षट् त्रिंशत्तम मंगला गौरी देव्याय नमः"

 

4. सुखी दांपत्य जीवन के लिए मंत्र:

यदि आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई समस्याएं उत्पन्न हो रही है, तो मंगला गौरी व्रत के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप करने से लाभ हो सकता है।

"ॐ ऐं ह्रीं क्लीं गौरी शिवाय नमः" 


Mangla Gauri Vrat 2024 Mantras: सावन के मंगला गौरी व्रत पर सौभाग्य प्राप्ति के लिए जरूर करें इन मंत्रो का जाप

मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा विधि और मंत्र जाप


5. सफलता प्राप्ति हेतु मंत्र:

अगर आपके काम बनते बनते रह जा रहे या काम में किसी तरह की रुकावट आ रही तो मंगला गौरी व्रत के दिन सच्चे मन से इस मंत्र का 11 बार जाप करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही माँ गौरी और भोलेनाथ का असीम आशीर्वाद आप पर बना रहता है।

ऊँ ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा।"

 

6. मनोकामना पूर्ति के लिए मंत्र:

यदि आपकी कोई ऐसी मनोकामना है जिसे आप पूरी करना चाहते हैं तो मंगला गौरी व्रत के दिन विधिवत रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके इस मंत्र का जाप करने से लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आपके जीवन में सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन में खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति प्राप्त होती है।

ॐ जय गौरी शंकरार्द्धांगे नमः"


मंत्र जाप करने के दौरान करें इन विशेष नियमों का पालन

🔷 व्रत का संकल्प लेकर दिनभर संयमित रहें और सात्विक आहार ग्रहण करें।

🔶 अगर हो सके तो मंगला गौरी व्रत के दिन मंत्रों का जाप विशेष रूप में ब्रह्म मुहूर्त में करें।

🔷  पूजा विधि का पूर्णतः पालन करें और मंत्र का जाप करते वक्त मन को एकाग्र रखें।

🔶  शरीर और मन की पवित्रता बनाए रखें।

🔷  भगवान को भोग अर्पित करने के बाद ही स्वयं भोजन ग्रहण करें।

🔶 व्रत के दिन जरूरतमंदों को दान करें और उनकी सेवा करें।

🔷  इस दिन खुद को तामसिक चीजों, झूठ और कलेशों से दूर रखें।

🔶 मंगला गौरी व्रत के दिन काले और नीले रंग के वस्त्र न पहनें।


दोस्तों मंगला गौरी व्रत के दिन इन उपरोक्त मंत्रों को करने से माँ गौरी प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूर्ण करेगी। मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें जिससे और लोग भी इस जानकारी का लाभ ले सकें बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।

 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)




Tags: Mangala Gauri Vrat 2024, Lord Shiva, Mangala Gauri Vrat, Maa Parvati, Mangal Dosha, Sawan 2024, Sawan Maas, Mangla Gauri vrat mantra, Sawan Maas 2024, Sawan, Parvati, Mangla gauri vrat, mangla gauri vrat puja vidhi, mangla gauri vrat katha, Astro Special, Expert tips, Astrology Significance, Astrology Upay,Astrology, Dharma Aastha, Mangala Gauri Upay For Marriage, Mangala Gauri Astro Tips, Mangala Gauri Upay For Happy Married Life, Mata Parvati, significance of mantra, मंगला गौरी व्रत, मंगला गौरी व्रत 2024, मंगला गौरी व्रत पूजा विधि, भगवान शिव, सावन, मां पार्वती, सावन 2024








99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

I am an independent writer and blogger from Delhi. I Completed my graduation and masters in Hindi Honors from Delhi University. After that, I pursued an M.B.A. from IMT Ghaziabad. I blog, I write, I inform @WWW.99ADVICE.COM Here, I delve into the worlds of travel, fashion, relationships, spirituality, mythology, food, technology, and health. Explore stunning destinations, stay trendy with fashion insights, navigate the intricacies of relationships, ponder spiritual matters, unravel ancient myths, savor culinary delights, stay updated on tech innovations, and prioritize your well-being with health tips and many more fun topics!! Join me as we explore these diverse topics together!

Post A Comment:

0 comments so far,add yours