Lord Ganesha: गणपति बप्पा को खुश करने में रंगों का भी विशेष महत्व होता है। इस गणेश चतुर्थी पर इन तीनों रंगों को आप गणपति की पूजा में इस्तेमाल करें।
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर इन जगहों पर जलाएं दीपक, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा
Chandra Grahan 2025: इस खास दिन पर पड़ेगा साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण, भूलकर भी न करें ये गलतियां!
MahaKumbh 2025: महाकुंभ से घर में जरूर लाएं ये चीजें, चमक जाएगी किस्मत!
New Year 2025 Vastu Tips: साल 2025 के पहले दिन जरूर करें ये 5 काम, पूरे साल खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Year Ender 2024: Best 5 Weight Loss Tips
Ganesh Chaturthi 2024 Special: हिंदू धर्म में जब भी किसी शुभ कार्य का आंरभ किया जाता है तो सबसे पहले भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताएं हैं कि भगवान गणेश की पूजा-भक्ति करने से सुख-समृद्धि, धन और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। तदनुसार, इस वर्ष 07 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। इस दिन देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान गणेश की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है।
भगवान गणेश की आराधना का दिन गणेश चतुर्थी अब जल्द ही आने वाली है, इसलिए हर कोई उनके आगमन की तैयारियों में लगा हुआ है। गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में काफी उत्साह और धूम धाम के साथ मनाया जाता है। गणेश उत्सव पूरे 10 दिन चलता है। गणेश उत्सव में जगह-जगह बप्पा की स्थापना की जाती है। इस दिन कई लोग अपने लोग घरों में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करते हैं तथा पूजा-अर्चना करते हैं। इन 10 दिनों में गणपति बप्पा को 10 अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है।
दोस्तों जब त्योहारों को मनाने की बात आती है, खासतौर पर गणेश चतुर्थी की भव्यता की, तो इसमें केवल प्रार्थनाओं और अनुष्ठानों के अलावा और भी बहुत कुछ है। उत्सव का मूड बनाने और भगवान गणेश को प्रसन्न करने में आपकी पांरपरिक पोशाक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आप बप्पा को खुश करना चाहते हैं तो हमारा आज का यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। इस लेख में हम आपको बताएंगे की वो कौन से ऐसे रंग है जो इस शुभ और खास दिन पर पहन कर आप गणपति बप्पा को खुश कर सकते है। इसके साथ ही इन रंगों को पहन कर आप स्टाइलिश भी दिखेंगे। तो आइए जानते है उन रंगों के बारे में विस्तार से -
लाल रंग
पीला रंग
हरा रंग
तो ये है वो तीनों रंग जो भगवान गणेश को बेहद प्रिय है। अगर आप भी गणपति को जल्द प्रसन्न करना चाहते है तो इस गणेश उत्सव पर इन रंगों की पांरपरिक पोशाक जरूर पहनें।
www.99advice.com की तरफ से गणेश चतुर्थी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान गणेश का आशीर्वाद हम सभी के परिवारों पर सदैव बना रहें। 😊💖🙏
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tag: Ganesh chaturthi
festival, Ganesh chaturthi 2024, Ganesh puja, Ganesh chaturthi, Lord Ganesha, Festive
Attire Colors in Hinduism, Indian Festival, Festival, Hindu festival, Red
color, Green Color, Yellow Color, Traditional Attire, Fashion, Spritiual,
Significance, Ganpati festival
Post A Comment:
0 comments so far,add yours