Chaitra Navratri 2025: मां दुर्गा के आगमन से घर में सुख-समृद्धि आती है लेकिन घर से कुछ चीजों को पहले ही बाहर निकल देना चाहिए। जानिए कौन सी है वो चीजें
मुख्य बातें
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस साल 30 मार्च से हो रही है।
चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि पड़ती है।
मां दुर्गा के आगमन से पहले घर की अच्छे से साफ़-सफाई की जाती है।
नवरात्रि से पहले घर से निकाल दें ये 7 चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पड़ी बंद घड़ी दुर्भाग्य का सूचक है। ऐसे में नवरात्रि में मां के आगमन से पहले बंद या खराब घड़ी को भी घर से बाहर निकाल देना चाहिए या फिर किसी कबाड़ी को दे देना चाहिए। क्योंकि ऐसी चीजें व्यक्ति की सफलता में बाधा उत्पन्न करती हैं और आर्थिक स्थित पर बुरा असर डालती है।
अक्सर हम घर में खंडित या खराब देवी-देवताओं की मूर्ति को एक तरफ रख देते है। ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ख़राब या खंडित मूर्ति रखना अशुभ माना गया है। कहा गया है कि घर में रखीं खंडित मूर्तियां दुर्भाग्य का कारण बनती हैं। ऐसे में इन मूर्तियों को तुरंत बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा का स्वागत करने के लिए घर की साफ़-सफाई की जाती है। ऐसे में घर में रखे फटे-पुराने कपड़े और जूते-चप्पलों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। क्योंकि इन वस्तुओं से घर में नकारात्मकता बढ़ती हैं और ऐसे घरों में कभी वास नहीं करती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखा हुआ टूटा कांच या फिर इससे बनी चीजें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। इसलिए घर में कांच संबंधित टूटी हुई चीज बिल्कुल भी ना रखें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर या फिर घर के किसी भी स्थान में देवी-देवता की ऐसी मूर्ति नहीं रखनी चाहिए, जो रौद्र रूप में हो। क्योंकि इन्हें अनिष्ट का कारक माना जाता है। इसीलिए रौद्र रूप वाली मूर्ति को घर से हटा देना ही उचित है।
मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा अपने अलग-अलग स्वरूपों में पृथ्वी पर विचरण करती है। इन नौ दिनों तक माँ अपने भक्तों के घर वास करती हैं। ऐसे में घर और घर का वातावरण दोनों का शुद्ध होना बेहद जरूरी है। दरअसल नवरात्रि में नौ दिनों में खाने-पीने समेत कुछ चीजों को इस्तेमाल नहीं किया जाता है। तो ऐसे में नवरात्रि से पहले सफाई के दौरान प्याज और लहसुन, अंडा, मांस, मदिरा आदि को घर से हटा दें। ये चीजें घर में नकारात्मकता लाती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी घर में कटी-फटी धार्मिक पुस्तके नहीं रखनी चाहिए। अगर कोई धार्मिक किताब फट गई है, तो उसे गंगा जी में या बहते हुए जल में विसर्जित कर देना चाहिए।
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम पर शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer:
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: 2025 Chaitra Navratri, 2025 Me Navratri Kab Hai, 2025
Mein Navratri Kab Hai, 2025 Navratri, Chaitra Navratri, Chaitra Navratri 2025,
Chaitra Navratri 2025 Date, Chaitra Navratri 2025 Date Time, Chaitra Navratri
2025 Main Kab Hai, Chaitra Navratri Kab Hai, Navratri 2025, Navratri 2025 Date,
Navratri 2025 Kab Hai, Navratri Kab Hai, Navratri October 2025, Remove These
Things From Home Chaitra Navratri 2024, Remove These Things To Home Chaitra Navratri 2025, Chaitra Navratri Puja, Religious
Post A Comment:
0 comments so far,add yours