Falgun Month 2025: हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। क्योंकि इस मास में महाशिवरात्रि होली जैसे बड़े व्रत त्योहार पड़ते हैं।
![]() |
Falgun Month 2025: कब से शुरू होगा फाल्गुन मास? जानिए इस माह का धार्मिक महत्व |
महत्वपूर्ण
जानकारी
फाल्गुन माह 2025
फाल्गुन मास प्रारंभ: 13 फरवरी 2025
दिन गुरुवार
फाल्गुन मास समाप्ति: 14 मार्च 2025
दिन शुक्रवार
Falgun Month 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष में 12 महीने
होते हैं और फाल्गुन मास हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर
के अनुसार फरवरी और मार्च माह में फाल्गुन मास पड़ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक
मास का अपना महत्व होता है। हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का अपना विशेष महत्व है। फाल्गुन
मास में धीरे-धीरे सर्दी कम होने लगती है और गर्मियों की शुरुआत होने लगती हैं। हिंदू
धर्म के सबसे प्रसिद्ध त्योहार महाशिवरात्रि और होली फाल्गुन के महीने में ही मनाए
जाते हैं। आपको बता दें कि इस मास की शुरुआत 13 फरवरी 2025, गुरुवार से हो रही है और समाप्ति 14 मार्च 2025, शुक्रवार को हो रही है।
जानिए फाल्गुन मास का आध्यात्मिक महत्व।
इसलिए
कहा जाता है फाल्गुन मास
![]() |
Falgun Month 2025 |
विक्रम संवत में फाल्गुन का महीना बारहवां महीना होता है।
हिन्दू धर्म में महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित होते है। हिन्दू धर्म में मास का
परिवर्तन चंद्र चक्र पर निर्भर करता है, चन्द्रमा जिस नक्षत्र में स्थित होता है, उसी
नक्षत्र के आधार पर उस मास का नाम रखा जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को चंद्रमा
फाल्गुनी नक्षत्र में रहता है, इसलिए इस मास को फाल्गुन मास कहा जाता है। फाल्गुन मास
में धीरे-धीरे सर्दी कम और गर्मियां शुरू होने लगती है। फाल्गुन के महीनें में हिन्दू
धर्म के सबसे प्रसिद्ध त्योहार महाशिवरात्रि और होली मनाई जाती है। ऐसा कहा जा सकता
है कि होली के त्योहार से साथ एक सौर वर्ष ही समाप्ति होती है। सौर धार्मिक कैलेंडर
में फाल्गुन का मास सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ शुरू होता है।
फाल्गुन
मास में होती है इन देवी-देवता की पूजा
![]() |
कब से शुरू होगा फाल्गुन मास 2025? |
फाल्गुन मास में भगवान शंकर के अलावा माता सीता, श्री कृष्ण,
मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रदेव
का जन्म फाल्गुन माह में ही हुआ था इसलिए चंद्र देव की भी इसी माह में पूजा की जाती
है। इसके साथ ही फाल्गुन मास में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता
है। इस दौरान श्रीकृष्ण के 3 रूपों- बाल कृष्ण, युवा कृष्ण और गुरु कृष्ण
की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस मास में इन देवी-देवता की पूजा करने
से हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति
होती है।
फाल्गुन
मास का धार्मिक महत्व
![]() |
Falgun Month 2025: फाल्गुन मास का धार्मिक महत्व |
हिन्दू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। इस महीने
में होली, विजय एकादशी, फुलेरा दूज, महाशिवरात्रि आदि अन्य पर्व मनाए जाते हैं। इस
मास में भगवान शिव और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। क्योंकि इस मास
में भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि और भगवान विष्णु से संबंधित आमलकी एकादशी का
व्रत रखा जाता है।
फाल्गुन
मास में दान का महत्व
माघ मास की तरह फाल्गुन मास में भी दान का विशेष महत्व
है। इस मास में दान, पुण्य और तर्पण करना लाभकारी माना गया है। इस माह में जरूरतमंदों
को अपनी योग्यता के अनुसार शुद्ध घी, सरसों का तेल, मौसमी फल, अनाज, वस्त्र आदि का
दान करना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पितरों का निमित्त
तर्पण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पितरों को आत्मिक शांति मिलती है।
फाल्गुन
मास के प्रमुख त्योहार
![]() |
Falgun Month 2025: फाल्गुन मास के प्रमुख त्यौहार |
16 फरवरी 2025 - संकष्टी चतुर्थी
24 फरवरी 2025 - विजया एकादशी
25 फरवरी 2025 - भौम प्रदोष व्रत
16 फरवरी 2025 - संकष्टी चतुर्थी
26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि
27 फरवरी 2025 - फाल्गुनी अमावस्या
3 मार्च 2025 - वैनायकी चतुर्थी व्रत
7 मार्च 2025 से होलाष्टक की शुरुआत
7 मार्च 2025 - दुर्गा अष्टमी
10 मार्च 2025 - आमलकी एकादशी
13 मार्च 2025 - होलिका दहन
14 मार्च 2025 - होली 2025
दोस्तों, आपको हमारी ये जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके
जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com
के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी
सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल
करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Falgun Month 2025, starting from 13 February, Falgun Month worship, religious importance, Falgun 2025, Falgun Month 2025 Vrat Tyohar, Falgun Month 2025 importance, falgun month 2025 start date, falgun month importance, Calendar 2025, Phalguna Month 2025, 2025 Calendar, 2025 Ka Calendar, 2025 Hindu Calendar, 2025 February Calendar, Hindi Calendar 2025, March 2025, March 2025 Calendar, February 2025 Calendar, Fagan Song 2025, Hindu Calendar 2025, Holi 2025, Calendar February 2025, 2025 February Ka Calendar, February 2025 Ka Hindu Calendar, 2025 March Calendar, March Calendar 2025, फाल्गुन मास, फाल्गुन मास 2025, होली, होली 2025, महाशिवरात्रि, महाशिवरात्रि 2025
Post A Comment:
0 comments so far,add yours