January 2023
Falgun Month 2025: कब से शुरू होगा फाल्गुन मास? जानिए इस माह का धार्मिक महत्व
Falgun Month 2025: कब से शुरू होगा फाल्गुन मास? जानिए इस माह का धार्मिक महत्व

महत्वपूर्ण जानकारी

फाल्गुन माह 2025

फाल्गुन मास प्रारंभ: 13 फरवरी 2025 दिन गुरुवार

फाल्गुन मास समाप्ति: 14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार


Falgun Month 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष में 12 महीने होते हैं और फाल्गुन मास हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार फरवरी और मार्च माह में फाल्गुन मास पड़ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक मास का अपना महत्व होता है। हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का अपना विशेष महत्व है। फाल्गुन मास में धीरे-धीरे सर्दी कम होने लगती है और गर्मियों की शुरुआत होने लगती हैं। हिंदू धर्म के सबसे प्रसिद्ध त्योहार महाशिवरात्रि और होली फाल्गुन के महीने में ही मनाए जाते हैं। आपको बता दें कि इस मास की शुरुआत 13 फरवरी 2025, गुरुवार से हो रही है और समाप्ति 14 मार्च 2025, शुक्रवार को हो रही है। जानिए फाल्गुन मास का आध्यात्मिक महत्व।


इसलिए कहा जाता है फाल्गुन मास

Falgun Month 2025: कब से शुरू होगा फाल्गुन मास? जानिए इस माह का धार्मिक महत्व
Falgun Month 2025

विक्रम संवत में फाल्गुन का महीना बारहवां महीना होता है। हिन्दू धर्म में महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित होते है। हिन्दू धर्म में मास का परिवर्तन चंद्र चक्र पर निर्भर करता है, चन्द्रमा जिस नक्षत्र में स्थित होता है, उसी नक्षत्र के आधार पर उस मास का नाम रखा जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में रहता है, इसलिए इस मास को फाल्गुन मास कहा जाता है। फाल्गुन मास में धीरे-धीरे सर्दी कम और गर्मियां शुरू होने लगती है। फाल्गुन के महीनें में हिन्दू धर्म के सबसे प्रसिद्ध त्योहार महाशिवरात्रि और होली मनाई जाती है। ऐसा कहा जा सकता है कि होली के त्योहार से साथ एक सौर वर्ष ही समाप्ति होती है। सौर धार्मिक कैलेंडर में फाल्गुन का मास सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ शुरू होता है।


फाल्गुन मास में होती है इन देवी-देवता की पूजा

कब से शुरू होगा फाल्गुन मास 2025?
कब से शुरू होगा फाल्गुन मास 2025?

फाल्गुन मास में भगवान शंकर के अलावा माता सीता, श्री कृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रदेव का जन्म फाल्गुन माह में ही हुआ था इसलिए चंद्र देव की भी इसी माह में पूजा की जाती है। इसके साथ ही फाल्गुन मास में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस दौरान श्रीकृष्ण के 3 रूपों- बाल कृष्ण, युवा कृष्ण और गुरु कृष्ण की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस मास में इन देवी-देवता की पूजा करने से हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।


फाल्गुन मास का धार्मिक महत्व

Falgun Month 2025: कब से शुरू होगा फाल्गुन मास? जानिए इस माह का धार्मिक महत्व
Falgun Month 2025: फाल्गुन मास का धार्मिक महत्व

हिन्दू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। इस महीने में होली, विजय एकादशी, फुलेरा दूज, महाशिवरात्रि आदि अन्य पर्व मनाए जाते हैं। इस मास में भगवान शिव और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। क्योंकि इस मास में भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि और भगवान विष्णु से संबंधित आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है।


फाल्गुन मास में दान का महत्व

माघ मास की तरह फाल्गुन मास में भी दान का विशेष महत्व है। इस मास में दान, पुण्य और तर्पण करना लाभकारी माना गया है। इस माह में जरूरतमंदों को अपनी योग्यता के अनुसार शुद्ध घी, सरसों का तेल, मौसमी फल, अनाज, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पितरों का निमित्त तर्पण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पितरों को आत्मिक शांति मिलती है।


फाल्गुन मास के प्रमुख त्योहार

Falgun Month 2025: जानिए इस माह का धार्मिक महत्व
Falgun Month 2025: फाल्गुन मास के प्रमुख त्यौहार

16 फरवरी 2025 - संकष्टी चतुर्थी

24 फरवरी 2025 - विजया एकादशी

25 फरवरी 2025 - भौम प्रदोष व्रत

16 फरवरी 2025 - संकष्टी चतुर्थी

26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि

27 फरवरी 2025 - फाल्गुनी अमावस्या

3 मार्च 2025 - वैनायकी चतुर्थी व्रत

7 मार्च 2025 से होलाष्टक की शुरुआत

7 मार्च 2025 - दुर्गा अष्टमी

10 मार्च 2025 - आमलकी एकादशी

13 मार्च 2025 - होलिका दहन

14 मार्च 2025 - होली 2025


दोस्तों, आपको हमारी ये जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।



(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)









Tags: Falgun Month 2025, starting from 13 February, Falgun Month worship, religious importance, Falgun 2025, Falgun Month 2025 Vrat Tyohar, Falgun Month 2025 importance,  falgun month 2025 start date, falgun month importance, Calendar 2025, Phalguna Month 2025, 2025 Calendar, 2025 Ka Calendar, 2025 Hindu Calendar, 2025 February Calendar, Hindi Calendar 2025, March 2025, March 2025 Calendar, February 2025 Calendar, Fagan Song 2025, Hindu Calendar 2025, Holi 2025, Calendar February 2025, 2025 February Ka Calendar, February 2025 Ka Hindu Calendar, 2025 March Calendar, March Calendar 2025, फाल्गुन मास, फाल्गुन मास 2025, होली, होली 2025, महाशिवरात्रि, महाशिवरात्रि 2025






____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
इंस्टाग्राम DP के लिए आया ये धांसू फीचर, तुरंत जान लें आप और दोस्तों के साथ भी करें Share

दोस्तों Instagram कंपनी ने अपने नए फीचर की घोषणा इंस्टाग्राम द्वारा माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर दी है। कंपनी ने ट्वीट में जानकारी दी है कि अब यूजर्स प्रोफाइल फोटो के साथ साथ अवतार को भी शोकेस कर सकते हैं। मतलब कि जब आप अपनी प्रोफाइल पर टैप करेंगे तो आपकी प्रोफाइल फोटो के साथ दूसरी तरफ आपको अवतार icon भी दिखेगा। अवतार एक तरह से आपकी पर्सनालिटी दिखाने का काम करता है।

इंस्टाग्राम DP के लिए आया ये धांसू फीचर, तुरंत जान लें आप और दोस्तों के साथ भी करें Share

ऐसे करें इस्तेमाल -

इंस्टाग्राम DP के लिए आया ये धांसू फीचर, तुरंत जान लें आप और दोस्तों के साथ भी करें Share

1. इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल ओपन करनी होगी। उसके बाद अपनी प्रोफाइल फोटो एडिट ऑप्शन पर क्लिक करें। वहा आपको Create Avatar option दिखेगा उस पर टैप करें।

2. अब आप अपने हिसाब से अवतार को कस्टमाइज कर लें। सबसे पहले आपको अपने अवतार का स्किन टोन सेलेक्ट करना होगा। इसके साथ ही आउटफिट और हेयरस्टाइल आदि कई चीजों को आप बदल सकते हैं। इसके बाद अपने अवतार को save और create करने के लिए Done and Save changes पर टैप करें।

इंस्टाग्राम DP के लिए आया ये धांसू फीचर

3. दोस्तों हम आपको बता दें कि अगर आपने अवतार फेसबुक पर पहले ही बना लिया है तो इंस्टाग्राम पर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों की पैरेंट कंपनी एक ही है। अगर आपका इंस्टाग्राम फेसबुक से लिंक है तो आपका फेसबुक का अवतार यहां खुद ही दिखने लगेगा।

इंस्टाग्राम DP के लिए आया ये धांसू फीचर, तुरंत जान लें आप

बता दें हाल ही में, इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए Quite Mode फीचर को पेश किया था। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अकाउंट स्टेटस को In Quiet Mode में सेट कर सकते हैं। मतलब कि यह फीचर यूजर्स को ऐप से दूरी बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में अगर कोई आपको मैसेज करता है तो उस व्यक्ति के पास यह नोटिफिकेशन चला जाता है कि आप quite mode में है और इंस्टाग्राम से दूर हैं।

इंस्टाग्राम DP के लिए आया ये धांसू फीचर, तुरंत जान लें आप और दोस्तों के साथ भी करें Share

इंस्टाग्राम ने quite mode स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए पेश किया है। Instagram ने कहा है कि ये फीचर विशेषकर युवा यूजर्स की स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए पेश किया गया है।

तो दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना ना भूले। अन्य सभी आर्टिकल्स के लिए ऐसे ही बने रहें आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।




Tags: Instagram, instagram new update, instagram launches new features 2023, Meta, instagram DP avatar, instagram new functions, instagram new feature, Instagram quite mode, social Media, Creators, about instagram new update, features of new instagram update, latest instagram update features, what are the new features in instagram, iPhone, Android, Instagram updates, Instagram features, Instagram features rollout, Instagram model, Instagram Post, Tech news, technology




____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Basant Panchami 2025 Bhog: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं उनके प्रिय ये 6 भोग, हर मनोकामना होगी पूरी

मुख्य बातें

02 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजन का खास महत्व है।

मां सरस्वती को पीले फूल, फल और मीठी चीजों का भोग लगाया जाता है।

मान्यता है किइस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी और देवी काली का भी आशीर्वाद मिलता है।


Basant Panchami 2025 Bhog: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। इस दिन ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है, इसलिए इस दिन को सरस्वती पूजा भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी और देवी काली का भी आशीर्वाद मिलता है। इसी दिन से ही बसंत ऋतु का आगमन भी हो जाता है। बसंत पंचमी को श्री पंचमी के नाम से भी जानते हैं। बसंत पंचमी के दिन अक्षर अभ्यासम, विद्या आरंभ आदि संस्कार किए जाते हैं।

दोस्तों हर पूजा में प्रसाद का बहुत महत्व होता है। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पूजा के दौरान प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि मां सरस्वती प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। अगर आप भी मनचाहा फल चाहते हैं और मां सरस्वती को खुश करना चाहते हैं तो इन चीजों का भोग जरूर लगाएं।आइए जानते हैं-


बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन 6 पीले रंग के व्यंजन का भोग


बेसन के लड्‌डू

Basant Panchami 2025 Bhog

बसंत पंचमी का पर्व गुरुवार को है। मान्यता है कि इस दिन पूजा में बेसन के लड्‌डू का प्रसाद चढ़ाने से देवी सरस्वती संग देवगुरु बृहस्पति और विष्णु जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। विवाह में आ रही बाधा और वाणी दोष दूर होगा। बेसन से बने लड्डू शुभ माने जाते हैं और साथ ही मां सरस्वती को बेसन के लड्डू भी अति प्रिय है। इस मिठाई को भावना का प्रतीक माना जाता है। इसलिए बेसन के लड्डू चढ़ाने से मां जल्द प्रसन्न हो जाएगी। आप मां सरस्वती की पूजा के दौरान बेसन के लड्डू भी प्रसाद में अवश्य शामिल करें।


पीले मीठे चावल

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं उनके प्रिय ये 6 भोग, हर मनोकामना होगी पूरी

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले मीठे चावल का भोग लगाने की भी परंपरा है। इन्हें मीठे केसरी भात भी कहा जाता है। इन्हें मां को भोग लगाने वह अति प्रसन्न होती है। ऐसी मान्यता है इससे देवी की कृपा से घर में सकारात्मता फैलती है।


केसर हलवा

Basant Panchami 2025 Bhog: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं उनके प्रिय ये 6 भोग, हर मनोकामना होगी पूरी

मां सरस्वती की पूजा में केसर हलवा चढ़ाया जाता है। इसे पारंपरिक भोग माना जाता है। मान्यता है कि मां सरस्वती को केसर हलवा का भोग लगाने से जीवन के सारे कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और परिवार में मधुरता बनी रहती है।