Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर आप लाल के अलावा किन रंगों की साड़ी पहन सकती हैं। ये रंग पूजा-पाठ और व्रत के अनुसार शुभ होते हैं, जानिए इस आर्टिकल में-
Chandra Grahan 2025: इस खास दिन पर पड़ेगा साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण, भूलकर भी न करें ये गलतियां!
MahaKumbh 2025: महाकुंभ से घर में जरूर लाएं ये चीजें, चमक जाएगी किस्मत!
New Year 2025 Vastu Tips: साल 2025 के पहले दिन जरूर करें ये 5 काम, पूरे साल खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Year Ender 2024: Best 5 Weight Loss Tips
Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या के दिन इन 6 जगहों पर जलाएं दीपक, जीवन से दूर होगा अंधेरा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
हिन्दू
कैलेंडर के अनुसार 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ
का त्यौहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत सुहागन
महिलाओं के लिए बहुत
महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन संकष्टी गणेश चतुर्थी होने से यह दिन
और भी शुभ हो
गया है। करवा चौथ के दिन महिलाएं
पूरे सोलह श्रृंगार कर संजती संवरती
हैं और अपने पति
के दीर्घायु होने की कामना करते
हुए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय
तक निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं
रात में चंद्र दर्शन करने के बाद चन्द्रमा
को अर्ध्य देकर व्रत खोलती हैं।
हिंदू
धर्म में लाल रंग को शुभ माना
गया है। इसलिए महिलाओं के सोलह श्रृंगार
में भी अधिकतर लाल
रंग होता है। जैसे लाल चुन्नी, लाल रंग की साड़ी, बिंदी
और चूड़ियाँ। इन सभी चीजों
को सुहाग की निशानी के
रूप में देखा जाता है। इस स्पेशल दिन
के लिए महिलाएं कपड़ों की शॉपिंग पर
विशेष ध्यान देती हैं। भारतीय महिला की पहली पसंद
साड़ी होती है। कोई भी त्यौहार हो
या फिर कोई भी फंक्शन या
पार्टी हो, हैवी डिजाइन हो या सिंपल,
दोनों ही डिजाइन की
साड़ी हमेशा एक परफेक्ट लुक
देती है।
करवा
चौथ पर सुहागिन महिलाओं
में लाल रंग की साड़ी का
खूब क्रेज होता है। लेकिन हर साल करवा
चौथ पर सिर्फ लाल
रंग की ही साड़ियां
क्यों पहनना। अगर आप हर साल लाल
रंग की साड़ी पहनेंगी
तो हर बार की
तरह आपका ऑलऑवर लुक एक सा ही
लगेगा। इसलिये इस
साल करवा चौथ पर आप कुछ
अलग रंगों की साड़ियां ट्राई
करें।
लाल
रंग की ही तरह
ये रंग भी हिंदू धर्म
में काफी शुभ माने जाते हैं। करवा चौथ पर अगर आप
लाल रंग के अलावा पीली,
हरी या गुलाबी रंग
की साड़ी को ट्राई करेंगी
तो इन
रंगों की साड़ी में
आप इस बार डिफरेंट
और खूबसूरत लुक में नजर आएंगी और आपकी खूबसूरती में
चार चांद लग जायेंगे। पूजा
में अगर लाल रंग का वस्त्र जरूरी
है तो आप किसी
भी रंग की साड़ी के
साथ लाल रंग की चुनरी को
कैरी कर सकती हैं।
इस साल करवा चौथ पर ट्राई करें इन रंगों की साड़ी
पीलें रंग की साड़ी
लाल रंग की साड़ी
करवा
चौथ के मौके पर
लाल रंग पहनना बहुत ही शुभ माना
जाता है. अगर आप इस करवा
चौथ रेड साड़ी पहनना चाहती हैं तो आप बनारसी
साड़ी या सिंपल
बॉर्डर डिजाइन को ट्राई कर
सकती हैं।
हरे रंग की साड़ी
लाल
रंग की तरह हरा
रंग भी सुहागिन महिलाओं
के लिए बहुत शुभ
होता है। हरियाली तीज से लेकर हरतालिका
तीज तक सभी व्रतों
में महिलाएं हरे रंग की साड़ियां ही
पहनती हैं। आप भी करवा
चौथ पर इस
शुभ रंग की साड़ी को
ट्राई कर सकती हैं।
हरे रंग की साड़ी के
साथ गोल्ड की ज्वेलरी आपकी
खूबसूरती को और बढ़ा
देगी।
गुलाबी रंग की साड़ी
गुलाबी
रंग बहुत खूबसूरत रंग होता है। यह रंग हर
किसी पर खूब जचता
है।आजकल इस रंग की
साड़ियों और लहंगे का
खूब ट्रेंड है। इस साल करवा
चौथ पर आप गुलाबी
रंग की साड़ी भी
पहन सकती हैं।
Disclaimer: यहां दी
गई जानकारियां लोक
मान्यताओं और धार्मिक आस्था
पर आधारित हैं। इस बारे में
www.99advice.com किसी तरह की कोई भी
पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में
रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours