मुख्य बातें
· देवउठनी एकादशी पर चार माह बाद योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
· कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है
· देवउठनी एकादशी पर इन उपायों से होगी धन-संपदा में वृद्धि
हिंदू कैलेंडर
के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों
में इस दिन को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। साथ ही इसे देवोत्थान एकादशी, देव प्रभोदिनी
एकादशी, देवउठनी ग्यारस जैसे नामों से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार भगवान विष्णु
आषाढ मास की शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी को योग निंद्रा में चले जाते हैं और फिर
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु 4 माह की योगनिद्रा से जागृत अवस्था में
आते हैं।
हिंदू
धर्म में एकादशी व्रत को बेहद ही
शुभ और पुण्यदायी माना
जाता है। यह व्रत भगवान
श्री हरि विष्णु की पूजा आराधना
को समर्पित होता है जो भक्तों
को विशेष फल प्रदान करता
है। इस दिन भगवान
शालिग्राम और तुलसी का
विवाह कराने की भी परंपरा
है। ऐसी मान्यता है इस एकादशी
पर भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागकर धरती
का कार्यभार फिर से संभाल लेते
हैं। इसी दिन से सभी मांगलिक
कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश क्रिया, उपनयन संस्कार फिर शुरू हो जाते हैं।
साथ ही भगवान विष्णु
अपने भक्तों पर कृपा बरसाते
हैं। इस वर्ष देवउठनी
एकादशी व्रत 01 नवंबर 2025, शनिवार के दिन रखा जाएगा।
शास्त्रों
में भी इस दिन
भगवान विष्णु की पूजा-आराधना
और व्रत रखने के साथ ही
भगवान विष्णु को प्रसन्न करने
और मनोकामना पूर्ति के कुछ विशेष
उपायों को बताया गया
है, जिन्हें करने से व्यक्ति को
बहुत लाभ मिलता है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी के दिन आपको
भगवान विष्णु के आशीर्वाद के
लिए क्या करना चाहिए।
देवउठनी एकादशी 2025 के दिन करें यह उपाय-
1. भगवान विष्णु को प्रसन्न करने
के लिए देवउठनी एकादशी के दिन केसर
और दूध से उनका अभिषेक
करें। ऐसा करने से व्यक्ति की
सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।
2. देवउठनी एकादशी के दिन भगवान
विष्णु की धूप-दीप,
पुष्प आदि से पूजा करें
और पूजा के समय कुछ
सिक्के और कौड़ियां अर्पित
करे। जब पूजा समाप्त
हो जाये, तो उन सिक्कों
और कौड़ियों को संभालकर अपनी
तिजोरी में या अपने पास
सुरक्षित रख ले। ऐसा
करने से धन लाभ
होता है और पैसों
से जुड़ी कई समस्याएं समाप्त
हो जाती हैं।
3. शास्त्रों
में कहा जाता है कि देव
उठनी एकादशी के दिन व्रत
रखने से सभी मनोकामनायें
पूर्ण होती हैं। इस दिन भगवान
विष्णु के मंत्र- 'ॐ
नमो
भगवते
वासुदेवाय
नमः'
का जाप करने से लाभ प्राप्त
होने की मान्यता है।
4. देवउठनी
एकादशी के दिन भगवान
विष्णु को तुलसी के
पत्ते के साथ सफेद
रंग का भोग जरूर
अर्पित करें। इस दिन खीर
या सफेद रंग का मिष्ठान भगवान
को भोग लगाना सबसे उत्तम उपाय है। ऐसा करने से धन वृद्धि
होती है।
5. देवउठनी एकादशी के दिन घर
के नजदीक बने मंदिर में भगवान विष्णु को नारियल व
बादाम अर्पित करें। इससे रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होते हैं और उनका परिणाम
भी उत्तम निकलता है।
6. यदि
आप कर्ज के बोझ तले
दबे हुए हैं तो देवउठनी एकादशी
पर पीपल के पेड़ पर
जल चढ़ाएं और संध्या में
पेड़ के नीचे दीपक
जलाएं। ऐसा करने से शीघ्र ही
कर्ज से मुक्ति मिलती
है।
7. यदि
आप अपने दाम्पत्य संबंधों को सुखमय और
मधुर बनाना चाहते हैं, तो इस दिन
तुलसी के पौधे में
श्रृंगार का सामान चढ़ाकर
उसकी पूजा करनी चाहिए और पूजा के
बाद सभी सामग्री किसी सुहागिन महिला को भेंट कर
देनी चाहिए।
8.
आप अपनी आर्थिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी के लिए इस
दिन तुलसी को भोग के
रूप में बताशे अर्पित करें और पौधे के
पास घी का एक
दीपक जलाएं।
9. यदि
आप अपने जीवन में सौभाग्य को बनाये रखने
के लिये इस दिन तुलसी
के पौधे पर लाल चुनरी
चढ़ाएं और भगवान श्री
विष्णु(शालिग्राम) को एकाक्षी नारियल
अर्पित करें।
10. यदि
आपके घर में तुलसी
का पौधा है तो इस
दिन तुलसी के पौधे की
पूजा भी जरूर करें।
इस दिन शाम के समय तुलसी
के पौधे के समक्ष घी
का दीपक जरूर जलाएं। साथ ही भगवान विष्णु
के किसी भी मंत्र का
जाप करते हुए तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। संभव हो तो गाय
के घी का दीपक
जलाएं और तुलसी के
पौधे को प्रणाम करते
हुए अपने अच्छे जीवन के लिये प्रार्थना
करें।
11. अगर आप अपने जीवन को ऊर्जावान बनाये
रखना चाहते हैं, तो इस दिन आप तुलसी के पौधे की जड़ के पास एक पीले रंग का कपड़ा रख
कर तुलसी जी को मिश्री का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद बचे हुए प्रसाद को परिवार के
सभी लोगों में बांट दें और वहां रखे पीले रंग के कपड़े को अगले दिन ब्राह्मण को दान
कर दें।
दोस्तों,
देवउठनी एकादशी की आप सभी को हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनायें।। आपको हमारा ये आर्टिकल
कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com
के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं
और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी
पुष्टि नहीं करता है।इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: date
of dev uthani ekadashi 2025, dev uthani ekadashi 2025 upay bataye, dev uthani
ekadashi 2025 upay drik panchang, dev uthani ekadashi 2025 upay easy, dev
uthani ekadashi 2025 upay for girl, Dev Uthani Ekadashi Importance, Dev Uthani
Ekadashi Puja Vidhi, When Is Dev Uthani Ekadashi, dev uthani ekadashi 2025 upay
gharelu, dev uthani ekadashi 2025 upay hindi me, dev uthani ekadashi 2025 vivah
muhurat, dev uthani ekadashi ke upay, dev uthani ekadashi kyu manate hai, dev
uthani ekadashi mahatva, dev uthani ekadashi puja samagri, dev uthani ekadashi
puja vidhi, dev uthani ekadashi shubh muhurat, dev uthani ekadashi
significance, tulsi vivah dev uthani ekadashi, Astrology,
देव
उठनी
एकादशी 2025, देव उठनी एकादशी के उपाय, कब है देवउठनी एकादशी, देवउठनी एकादशी पूजा विधि, देवउठनी एकादशी मुहूर्त, देवउठनी एकादशी कब है
99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."