Holika Dahan 2025: ऐसे करें राशि के अनुसार होलिका दहन की पूजा, जीवन से दूर होंगे सारे कष्ट, घर में आएगी खुशहाली
Holika Dahan 2025:
राशि अनुसार करें होलिका दहन की पूजा, घर में आएगी खुशहाली
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि
को होली का त्यौहार मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। जिस
दिन रंग खेला जाता है, उसे कहीं कहीं धुलेंडी भी कहा जाता है। इस वर्ष होली का त्यौहार
(रंग खेलने वाला दिन धुलेंडी) 14 मार्च (शुक्रवार) को है। इससे एक दिन पहले यानी 13 मार्च
( गुरुवार ) को होलिका दहन होगा।
धार्मिक मांन्यता के अनुसार, होलिका दहन की रात का विशेष महत्व माना
जाता है। होलिका दहन के समय बहुत ही ध्यान और सावधानी के साथ पूजा करनी चाहिए। ज्योतिषयों
के अनुसार, इस साल होलिका दहन पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस बार होली पर अभिजीत मुहूर्त,
ब्रह्म मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत योग बन रहे हैं जो कि लगभग सभी राशियों
के लिए काफी फलदायी बताए जा रहे हैं। ऐसी मांन्यता है कि अगर शुभ योग में होलिका दहन
और पूजा की जाती है तो घर में धन धान्य के भंडार तो भरते ही हैं वहीं जीवन में खुशहाली
बनी रहती है।
राशि के अनुसार करें होली की पूजा मिलेगा लाभ
मेष राशि
इस राशि वाले लोगों को होलिका दहन में खैर या खादिर की लकड़ी चढ़ानी
चाहिए। ऐसा करन से मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। साथ में गुड़ की आहुति भी दें।
वृष राशि
इस राशि के लोग गूलर की लकड़ी होलिका दहन में अर्पित करें और चीनी
की आहुति दें। यकीन मानिए आपके सभी कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
मिथुन राशि
इस राशि के लोग गेंहू की बाली और अपामार्ग की लकड़ी होलिका दहन में चढ़ाएं और कपूर से आहुति दें। धन से जुड़ी आपकी परेशानियां हल हो जाएंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को पलाश की लकड़ी होलिका दहन में अर्पित करें
और लोहबान से आहुति दें। ऐसा करने से नौकरी और करियर से जुड़ा शुभ सामाचार मिल सकता
है।
सिंह राशि
इस राशि के लोग मदार की लकड़ी होलिका में अर्पित करें और गुड की
आहुति दे। ऐसा करते समय पितरों को जरूर याद कर ले। व्यापार से जुड़ी आपकी समस्त परेशानियों
दूर होंगी।
कन्या राशि
इस राशि के लोगों को अपामार्ग की लकड़ी होलिका दहन में अर्पित करें
और कपूर की आहुति दें। ऐसा करते समय आप सभी देवी देवताओं का स्मरण भी करें। कार्यक्षेत्र
में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।
तुला राशि
इस राशि के लोग होलिका दहन में गूलर की लकड़ी जलाएं और कपूर की आहुति
दें। आपके जीवन में आई परेशानियों से निजात मिलेगी।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग खैर या खादिर की लकड़ी होलिका दहन में चढ़ाएं और
गुड़ की आहुति दें। ऐसा करने से वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ मिलेगा।
धनु राशि
इस राशि के लोग उच्च पद की प्राप्ति में आने वाली बाधाओं को दूर
करने के लिए पीपल की लकड़ी से होलिका दहन करें और जौ व चना की आहुति दें। साथ में भगवान
विष्णु की पूजा भी करें।
मकर राशि
शनि और गुरु ग्रह आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। आप पर शनि की साढ़ेसाती
भी है। इस राशि के लोग होलिका दहन शमी की लकड़ी से करें और तिल की आहुति दें। ऐसा करने
से आपके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होंगी।
कुंभ राशि
अगर आप कर्ज आदि की समस्या से परेशान हैं तो शमी की लकड़ी से होलिका
दहन करें और तिल की आहुति दें।
मीन राशि
इस राशि के वाले लोग पीपल की लकड़ी से होलिका दहन करें और जौ व चना
की आहुति दें। इसके बाद पितरों का आभार व्यक्त करें। आपकी सभी स्वास्थ्य से संबंधित
परेशानी दूर हो जाएगी।
Tags: festival of holi 2025, holi 2025 rashifal of hindi, holika dahan 2025 rashifal in hindi, holika dahan 2025 राशि अनुसार करें होलिका दहन की पूजा, holika dahan bhakt prahlad, holika dahan drik panchang, holika dahan ka shubh muhurat, holika dahan ke upay in hindi, holika dahan puja muhurat, holika dahan rashi, holika dahan rashifal, india holi 2025, indian festival holi 2025, होलिका दहन की पूजा कैसे करनी चाहिए, होलिका दहन की पूजा राशि अनुसार बताइए, होलिका दहन मुहूर्त 2025
____
Post A Comment:
0 comments so far,add yours